Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सविता समाज का होली मिलन समारोह किया गया

सविता समाज का होली मिलन समारोह किया गया

Spread the love

आगरा के सिरोली रोड पर बांके बिहारी वाटिका पर सविता समाज का होली मिलन समारोह किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदोरिया रही


आगरा दिनांक 17/3/2023 को सविता समाज आगरा द्वारा बांके बिहारी जी वाटिका सिरोली रोड़ आगरा में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा आगरा श्रीमती मंजू भदौरिया जी रहीं कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डाक्टर कृष्ण कुमार जी द्वारा समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया उनके पुत्र एवं पुत्रवधुओं द्वारा माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मंजू भदौरिया जी को शाल माला और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया
स्वागत से अभिभूत जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मंजू भदौरिया जी ने कहा कि आज हमारे लिए गोरव की बात है कि सविता समाज द्वारा इस तरह से होली मिलन समारोह आयोजित कर मुझे जो मान सम्मान दिया है मैं हमेशा सविता समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करुंगी और हर सुख दुख में साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहूंगी जिला पंचायत सदस्य हरिकृपाल सविता जी ने कहा कि हमारे समाज में भी अब राजनैतिक जागरूकता का संचार उदय होने लगा है युवाओं को इस संचार को क़ायम रखने का कार्य करना होगा
जिला अध्यक्ष नंद समाज विष्णु कुमार वर्मा ने कहा कि आज सभी युवाओं को इस होली मिलन समारोह में संकल्प लेना होगा कि समाज में एकता राजनीतिक जागरूकता पैदा करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे इस आयोजन से हमको यह सीख मिलती है कि हमें भविष्य में एक जुटता को क़ायम रखने के लिए संघर्षरत रहने की आवश्यकता है
कार्यक्रम में कैप्टन जगदीश प्रसाद जी वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु नीवोरिया जी मुकेश भिलावली भगवान स्वरुप ठेकेदार मुकेश प्रधान डाक्टर सत्य नारायण भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार सविता देवेन्द्र कुमार सविता मंडल प्रभारी नंद समाज रिंकू नीवोरिया डाक्टर अशोक कुमार चित्तौडिया धीरज कुमार सविता साहब सिंह वर्मा श्याम सुन्दर सविता सहित अन्य सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com