हरदोई शराब के धोखे ज़हर दे कर दो किसानों की हत्या

शराब के धोखे ज़हर दे कर दो किसानों की हत्या !
.
प्रत्यारोप-किसानों को शराब बता कर पिलाया गया सेनिटाइज़र
.
#हरदोई। खेत पर काम कर रहे दो किसानों को शराब बता कर ज़हरीला सेनिटाइज़र पिला दिया गया। जिसके चलते दोनों की हालत बिगड़ गई। जिन्हे आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस तरह दोनों की हत्या की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताते है कि बघौली थाने के जरेरा निवासी 50 वर्षीय अनिल तिवारी पुत्र सालिगराम तिवारी और इसी गांव का 48 वर्षीय देशराज पुत्र रामभरोसे बुधवार को सुरसा थाने के दानमंडी गांव के बगल में खेत पर काम कर रहे थे। वही पर सुरसा थाने के दानमंडी गांव का पप्पू पुत्र रामरक्षा भी मौजूद था। बताया गया है कि पप्पू ने अनिल और देशराज को आवाज़ दे कर किसी बहाने से अपने पास बुलाया। कुछ देर हुई बातचीत के बाद पप्पू ने दोनों के सामने कोल्डड्रिंक की बोतल रखते हुए उसमें शराब होने की बात कही। पप्पू के कहने के मुताबिक अनिल व देशराज ने बोतल गटक ली। इसके बाद घर पहुंचने पर दोनों की हालत बिगड़ने लगी।
आनन-फानन में घर वालों ने दोनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर अनिल व देशराज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनिल तिवारी के इकलौते बेटे संजीव तिवारी का आरोप है कि पप्पू ने पुरानी रंजिश के चलते धोखे से ज़हर दे कर उसके पिता की हत्या कर दी। अनिल की सात बेटियां और एक बेटा है। जबकि देशराज के तीन बेटे और एक बेटी है। इधर कुछ लोगों का कहना है कि अनिल और देशराज की मौत होने की खबर सुनते ही पप्पू गांव से कहीं फरार हो गया है।
घटना का पता होते ही एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचें।वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला बेहद संगीन है। गहराई से जांच-पड़ताल की जाएगी। इधर सुनने में आया है कि पुलिस ने पप्पू की पत्नी को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले लिया है।
–
रिपोर्टर – **अनूप कटियार आवाज इण्डिया लाइव हरदोई**
Subscribe to my channel


