Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

राशन डीलर के विरुद्ध तेज होगा आंदोलन

राशन डीलर के विरुद्ध तेज होगा आंदोलन

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर-  राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत कांप पश्चिमी के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को आक्रोश जताया और भ्रष्ट डीलर के विरूद्ध आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई हैं। हालांकि दर्जनों लाभुको ने डीलर के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी सौरबाजार एवं अनुमंडलाधिकारी सहरसा को हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। लोगों ने डीलर अजीत कुमार ठाकुर पर धांधली करने का आरोप लगाते आ रहे है। राशन डीलर कम देता है। विरोध करने पर कहा जाता है जहां जाना है जाओ ऊपर से नीचे तक माइनेज हैं।  डीलर की शिकायत की जांच करने  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डीलर के गोदाम पर पहुंचा लेकिन शिकायत कर्ता एक भी लाभुक उपस्थित नहीं हुआ। लाभुको का कहना हैं कि अधिकारी सही जांच कर भ्रष्ट डीलर पर कार्रवाई करें अन्यथा हम लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। लाभुकों ने डीलर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड से लेकर जिला तक लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com