सहरसा में एक बार फिर अपराधियों का दिखा तांडव आपसी विवाद में 20 वर्षीय युवक की हुई हत्या इलाके में फैली सनसनी
सहरसा में एक बार फिर अपराधियों का दिखा तांडव आपसी विवाद में 20 वर्षीय युवक की हुई हत्या इलाके में फैली सनसनी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सहरसा में आपसी विवाद में 20 वर्षीय युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां अपराधियों ने खुले तौर पर पुलिस को चुनौती देकर एक युवक की हत्या कर दी है हालांकि परिजनों की मानें तो युवक की हत्या गोली मारकर की गई तो वही पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि युवक की हत्या चाकू मारकर हुई है या गोली मारकर या फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा घटना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही का बताया जा रहा है वहीं मृतक की मां का कहना है कि मृतक रंजीत हारी शौच के लिए गया हुआ था उसी दरमियान टोले के ही सरवन कुमार ,निर्मल आरी और संतोष मंतोष के द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी घर पर आ कर दी गई थी और इन लोगों के द्वारा रंजीत हारी की हत्या कर दी गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है । वही बनगांव थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना से जुड़ी हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी फिलहाल युवक की हत्या किस चीज से की गई है यह बताना अभी ठीक नहीं होगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या किस चीज से की गई ।
Subscribe to my channel

