Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बदमाशों ने दिनदहाड़े पैथोलॉजी संचालक से की मारपीट। लूट को भी दिया अंजाम, सीसीटीवी में दिखे सभी बदमाश।

बदमाशों ने दिनदहाड़े पैथोलॉजी संचालक से की मारपीट। लूट को भी दिया अंजाम, सीसीटीवी में दिखे सभी बदमाश।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज गुरुवार 9 फरवरी को बेख़ौफ़ बदमाशों ने मौर्य पैथोलॉजी में घुसकर पैथोलॉजी के संचालक से मारपिट कर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।हालांकि बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है।घटना सदर थाना क्षेत्र के रमेश झा रोड की बताई जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जकनकारी हो कि पैथोलॉजी संचालक का नाम अभिषेक कुमार सिंह है जो सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी वार्ड नं 7 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज गुरुवार को संचालक अपने पैथोलॉजी में काम कर रहा था उसी दौरान बदमाशों ने पैथोलॉजी में घुसकर दिन दहाड़े संचालक के साथ मारपीट कर फ्रिज और कुछ समान को तोड़कर नगद रुपया और चेन छीनकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में फुटेज में कैद हो गयी है।
वहीं इस घटना को लेकर संचालक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मेरा जांचघर यहां भी है और डॉ सिद्धार्थ शंकर के यहां कलेक्शन सेंटर है।डॉ सिद्धार्थ शंकर का पूर्व का ड्राइवर रविंदर कुमार ने बोला जो यहां हम ब्लड जांच करेंगे या नहीं तो 5 हजार रुपया महीने देना होगा।इसी का विरोध किये और बोले जो ये मेरा पैथोलॉजी सेंटर है क्यों देंगे।ये बहस बीते बुधवार को ही हुआ था।उसी बात को लेकर आज गुरुवार को रविंदर कुमार और अपने 10 लड़का के साथ आया पैथोलॉजी पर जिस समय हम अकेले अपना काम कर रहे थे।उसी दौरान हथियार के बट से माथा पर मारा और सब मसीन को तोड़कर नगद रुपया और गले में चेन था वो लूटकर फरार हो गया।उन्होंने ये भी कहा कि सदर थाना को सूचना दिए हैं और अभी आवेदन देने जा रहे हैं।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com