आगरा शिक्षा से ही मिलेगा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास
शिक्षा से ही मिलेगा सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास

आगरा एत्मादपुर
**लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम
**एत्मादपुर में आज निकलेगी धूमधाम से भव्य शोभायात्रा
एत्मादपुर। शिक्षित बनें, संगठित रहें और संघर्ष करें। मौजूदा समय में घर-परिवार की तरक्की और खुशहाली का रास्ता किताबों के पन्नों के बीच से ही निकलता है। इस लिए हमें अपने बच्चों को हर हाल में उच्च शिक्षित करना होगा। शिक्षा विकास की वह कुंजी है कि इसके माध्यम से ही सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास संभव है।
उक्त विचार नगर के मोहल्ला सत्ता स्थित मातेश्वरी अहिल्याबाई धर्मशाला (पार्क) में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षाविद मास्टर रामदास बघेल ने व्यक्त किए। संगोष्ठी में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बघेल, जयंती शोभायात्रा समारोह आयोजन समिति के संयोजक डीपी सिंह फौजी, अध्यक्ष राजदीपक बघेल राज, महासचिव बनवारीलाल बघेल, वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह बघेल, प्रधानाचार्य नवीन बघेल, क्षेत्रीय सभासद श्रीमती स्वदेश बघेल, श्रीमती शारदा देवी बघेल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन मनोज बघेल ने किया। इस मौके पर समाजसेवी शिक्षाविद चंदनसिंह बघेल, बौहरे राजपाल बघेल, मुख्तार सिंह बघेल मुखिया सतौली, पिंकी फौजी, पत्रकार सुरेश बघेल, राम किशोर, डा.चिंरजीलाल बघेल, मदनबाबू चंदेल, ऐदल सिंह बघेल, भोला बघेल, पंकज बघेल, सचिन बघेल एडवोकेट, श्रीकृष्ण बघेल, सनी बघेल, मुकेश बघेल आदि के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इससे पहले सभी ने महारानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर पुष्पाजंलि अर्पित की। देर शाम को युवा वाहिनी के अध्यक्ष पंकज बघेल के नेतृत्व में प्रतिमा पर दीप जलाए गए। पाल-बघेल, धनगर समाज की महिलाओं और बच्चों ने घरों पर दीप जलाकर खुशियां मनाईं। सुबह नगर के बरहन रोड स्थित द रायल आरबी पैलेस (मैरिज होम) में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
शोभायात्रा समिति संयोजक डीपी सिंह बघेल फौजी ने बताया कि गुरुवार को नगर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकलेगी। जयंती समारोह का शुभारंभ दोपहर तीन बजे मोहल्ला सतौली स्थित जेके गार्डन में स्वागत, सम्मान और विचार गोष्ठी के साथ होगी। शाम को यहीं से भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा का समापन बरहन रोड स्थित द रायल आरबी पैलेस मैरिज होम पहुंचने पर होगा। मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री क्षेत्रीय सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल होंगे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel

