Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के बजट को लेकर ग्रीन पार्क होटल शिकोहाबाद में एक गोष्टी का किया आयोजन

औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के बजट को लेकर ग्रीन पार्क होटल शिकोहाबाद में एक गोष्टी का किया आयोजन

Spread the love

 

पूरा मामला ग्रीन पार्क शिकोहाबाद से जुड़ा हुआ है

आज दिनांक 8 2 2023 को
बजट देश को आगे बढ़ाने वाला है – जसवंत सैनी
फिरोजाबाद – उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि बजट देश को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने रामचरित मानस पर टिप्पणी करने पर सपा पर निशाना साधा। यह बात उन्होंने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में स्थित होटल ग्रीन पार्क में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित होटल ग्रीन पार्क में अमृत काल बजट संगोष्ठी
को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि एक ओर अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी ओर विपक्ष रामचरित मानस को लेकर निम्न स्तर की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश को आगे बढाने वाला है जिसमे पीएम आवास योजना का बजट बढाकर 79000 करोड़ किया गया है। जिससे देश में कोई भी बेघर ना रहे। रेलवे का बजट बढाकर 2.40 लाख करोड़ किया गया है। जिससे रेल सुविधाओं का विस्तार होगा। जी 20 की अध्यक्षता का सौभाग्य, सम्मान और गर्व की बात है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 12 लाख करोड के लक्ष्य को बढ़ाकर 17 लाख करोड निवेश का लक्ष्य रखागया है। प्रदेश अगले पांच वर्ष में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित डबल इंजन की केंद्र और प्रदेश सरकार का मूल सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है। पिछली सरकारों में तुष्टिकरण की राजनीति के अंतर्गत सांस्कृतिक धरोहरों की अनदेखी की गई, जबकि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार में सैकड़ो वर्षो की धरोहरों को संजोने का काम किया चाहे अयोध्या हो या मथुरा या फिर काशी हो। अयोध्या नगरी में सांस्कृतिक पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और पूरी दुनिया उस ओर निहार रही है। उन्होंने कहा कि गरीबो को घर , चिकित्सा सुविधाएं, गरीब अन्न कल्याण योजना, शिक्षा जैसी अनेक सुविधाएं दी गई हैं।
समाज के सभी वर्गो के विकास व जोड़ने के लिए अंत्योदय की भावना वाला बजट है और कारीगर समाज के लिए विश्वकर्मा योजना लाई गई है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, सतीश यादव, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, अवनीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, त्रिलोक चंद कुशवाह, शौर्य देव मणि, लखपति सिंह बघेल, मयंक तिवारी, प्रिंस जैन, सत्यपाल सिंह, राजू सिंह कुशवाह के अलावा सभी भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभासद व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com