बांदा दागदार चेहरें से परेशान युवती झूली फांसी पर
दागदार चेहरें से परेशान युवती झूली फांसी पर

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
चेहरे पर मुंहासे के दाग होने से परेशान युवती ने घर के कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों के मुताबिक चेहरे पर दाग होने की वजह से शादी आठ जगह से टूट चुकी थी।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव निवासी रोशनी पुत्री रामगुलाम यादव उम्र 25 वर्ष ने कमरे के अंदर सीलिंग पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा झूल गई। मवेशी वाड़े में से घर जब लौटी मां ने उसका शव फंदे पर लटकते देखा तो चीखती हुई घर से बाहर निकल गई। खबर पाकर कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी देखरेख में फंदे से शव को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई अनिल यादव ने बताया कि रोशनी की चेहरे पर मुहासे के दाग होने की वजह से 8 जगहों से रिश्ता टूट चुका था।एक माह पहले ही पड़ोसी गांव से कुछ लोग उसे देखने आए थे। चेहरे पर दाग होने की वजह से शादी तय नहीं हो सकी, शादी तय न होने से वह काफी परेशान रहती थी। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Subscribe to my channel



