Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टाइटल, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, वृद्ध की हालत गंभीर

टाइटल, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, वृद्ध की हालत गंभीर

Spread the love

टाइटल, पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, वृद्ध की हालत गंभीर

एंकर, सोमवार की देर रात थाना शेरगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव अगरयारा में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक परिवार के लोग अपने घर पर खाना खा रहे थे तभी परिवार के ही दूसरे अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला बोल दिया । लाठी-डंडों से प्रहार करते हुए 2 लोगों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया जिसमें 72 वर्ष के एक वृद्ध को भी पीट पीट कर घायल कर दिया । घटना को देख ग्रामीण इकट्ठे हो गए और इलाका पुलिस को सूचना दी तो इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और झगड़े को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अजय पुत्र सोहन सिंह निवासी अगर यारा थाना शेरगढ़ ने अपने ही अन्य परिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनके सगे ताऊ के लड़के उनसे रंजिश मानते हैं जिसके चलते आए दिन गाली गलौज करते हैं और सोमवार की देर रात भी पीड़ित घर पर थे तो उन्होंने गाली गलौज देना प्रारंभ कर दी तो गाली गलौज का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया जिसमें अजय और 72 वर्षीय अमरचंद गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों घायलों में से 72 वर्षीय अमरचंद की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है ।

वाइट घायल अजय

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com