बांदा अमवा में गौशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकामी, गोवंश बेहाल
अमवा में गौशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नाकामी, गोवंश बेहाल

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बाँदा जनपद के विकासखंड बिसंडा के ग्राम पंचायत में स्थित स्थाई गौ शाला में गौवंशों की हालत इन दिनों बेदम है।गोशाला में सर्द हवाएं व कोहरे की धुंध गोवंश को दर्द देने लगी। कारण, गोशालाओं में सर्दी से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। कहीं खुले आसमान के नीचे ठिठुर रहीं तो कहीं टीन सेट के नीचे सर्द हवाओं से कांप रही हैं। अफसरों की अनदेखी से गोशाला में लगातार गोवंश दम तोड़ रहे हैं। यह अलग बात है कि शासन गोवंश की रक्षा व उनके भरण-पोषण को खासा ध्यान दे रही। लेकिन, जिला स्तर पर अधिकारी उदासीनता बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
सर्दी का आगाज पूरी तरह से हो चुका, लेकिन गोवंश के बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। गौशाला के नजदीक टीन सेट है, लेकिन वहां सर्द हवाओं से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। इससे गोवंश खुले आसमान के नीचे कांपते हैं।गौवंश सूखा पयार खाकर बीमार पड़ रहे।गौ शाला में मृत गौ वंशों के शव कई कई दिनों तक पड़े रहते है जिनको चील कौए नोच नोच कर अपना शिकार बना रहे है। जिसकी दुर्गंध से ग्रामीणों का इस मार्ग से निकलना मुश्किल है।
योगी सरकार द्वारा निराश्रित गोवंश की व्यवस्था के लाख दावे किए जा रहे हो लेकिन गोशालाओं में गोवंश की स्थिति खराब है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
Subscribe to my channel



