Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा ने किया गुरु पूजन

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर पाकुड़ ज़िला भाजपा के सभी बारहों मंडलों में गुरू पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गुरू पूर्णिमा ऐसा दिवस है जिस दिन अपने गुरूजनों, शिक्षकों, पंडितों-पुरोहितों को स्मरण कर उन्हें सम्मानित करना चाहिए।इसी परंपरा को क़ायम रखते हुये पाकुड़ नगर मंडल में बिरसा चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में पुरोहित शिबू दुबे जी को ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, नगर अध्यक्ष पंकज साह एवं अन्य के द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और यथासंभव दान दक्षिणा देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।उनका आशीर्वाद लिया गया। ज़िला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह के द्वारा अपने आवास पर पुरोहित संतोष मिश्रा जी को अंगवस्त्र एवं दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया गया।हिरणपुर मंडल और नगरनबी मंडल के अलावा अन्य सभी मंडलों में भी गुरूजनों और पंडित-पुरोहितों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बलराम दुबे और पंकज साह के अलावा प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष रूपाली सरकार, ज़िला उपाध्यक्ष अमृत पांडे, प्राची चौधरी, दीप्ति पांडे, राजा साह, रतन भगत, सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, गणेश रजक, अरुण चौधरी, कैलाश सिंह, तरुण साहा समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
राष्टीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी मान सम्मान के साथ गुरु स्वरूप केसरिया ध्वज को पूजा अर्चना कर ध्वज प्रणाम किया एवं गुरुपूजन किया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com