फिरोजाबाद वृद्ध आश्रम ग्राम बन्ना टूंडला में वृद्ध महिला तथा पुरुषों को निशुल्क कंबल वितरण किए गए
वृद्ध आश्रम ग्राम बन्ना टूंडला में वृद्ध महिला तथा पुरुषों को निशुल्क कंबल वितरण किए गए

टूंडला 27 दिसंबर आप देख रहे हैं आवाज इंडिया लाइव चैनल प्रतिदिन नई-नई खबरों को पाने के लिए हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करना ना भूले अगली खबर जिला फिरोजाबाद के कस्बा टूंडला से निकल कर आ रही है जहां पर समाज सेविका, सेवानिवृत्त अध्यापिका, तथा पूर्व जेलर की पत्नी श्रीमती उमा गौतम एवं सहायक अध्यापक रणजीत सिंह द्वारा आज आवासीय वृद्ध आश्रम ग्राम बन्ना टूंडला में वृद्ध महिला तथा पुरुषों को निशुल्क कंबल का वितरण किया गया।
श्रीमती गौतम ने बताया कि आज मेरे द्वारा वृद्धाश्रम में 52 वृद्धों को गरम कंबल का वितरण अपनी पेंशन में से किया गया है उन्होंने आगे बताया कि मैं गरीबों व असहायो की समय-समय पर मदद करती रहती हूं समाज सेवा करते हुए मुझे लगभग 15 वर्ष बीत चुके हैं तथा मुझे समाज सेवा में बहुत सुकून व शांति मिलती है कंबल वितरण के अवसर पर सहायक अध्यापक एवं ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने बताया की असहाय व गरीब की मदद करना पुण्य का काम है और हर व्यक्ति का यह कर्तव्य बनता है कि वह गरीब व असहायो की मदद करें। हमारे वृद्ध हमारी धरोहर हैं उनका कभी भी तिरस्कार नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी दुआएं हमें सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए अग्रसर बनाती हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती उमा गौतम, रणजीत सिंह, श्रीमती ममता सिंह, मनु, लवी, शेर सिंह, लल्ला बाबू राकेश कुमार बमपी सिंह, नीतू दुबे, पिंटू, राकेश सिंह, सत्यवीर सिंह, विशाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। देखिए एक रिपोर्ट जिला प्रभारी फिरोजाबाद अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ ।
Subscribe to my channel



