Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
सहरसा बिहार रामपुर डेरा गांव में भैंस चराने गए सिकंदर यादव की वज्रपात गिरने से मौके पर हुई मौत, लाया गया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा
रामपुर डेरा गांव में भैंस चराने गए सिकंदर यादव की वज्रपात गिरने से मौके पर हुई मौत, लाया गया पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा

रिपोर्ट विकास कुमार
सहरसा :- सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के धनुपुरा पंचायत रामपुर डेरा वार्ड 5 के सिकन्दर यादव की बारिश में भैंस चलाने के दौरान वज्रपात गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा लाया गया। आपको बता दें कल शाम से ही सहरसा जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। इसी बारिश में भैंस चराने गए सिकंदर यादव की मौत वज्रपात गिरने से हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Subscribe to my channel


