Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद दो अवैध कॉलोनियों पर चला विप्रा का बुलडोजर

दो अवैध कॉलोनियों पर चला विप्रा का बुलडोजर

Spread the love

 

*टूंडला*। बिना अनुमति के बनाई गई दो कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चल गया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने टूंडला-फिरोजाबाद हाईवे स्थित दोनों कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाही से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।

नगर के टूंडला-फिरोजाबाद हाईवे स्थित वसई रोड के समीप ओम स्टेट के नाम से 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में एक कॉलोनी विकसित की गई थी। वहीं दूसरी कॉलोनी द्वारकाधाम के नाम से 4000 वर्ग मीटर में विकसित की गई थी। दोनों ही कॉलोनी बिना किसी अनुमति के विकसित की गई थी। जिनकी शिकायत मिलने के बाद विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को दोनों ही कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। दोनों कॉलोनियों की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिन पर 15 लाख और ₹30 लाख का बकाया चल रहा था। इस कार्रवाई के दौरान एफडीए प्रभारी सचिव राजेंद्र सिंह के अलावा अधिशासी अभियंता आदित्य कुलश्रेष्ठ, अवर अभियंता राकेश कुमार तोमर, प्रदीप कुमार के अलावा अन्य स्टाफ और भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद था।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com