Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार मध्यनषेध विभाग के सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लू टूथ डिवाइस के साथ 15 छात्र सहित तीन छात्रा हुआ गिरफ्तार। पुलिस जांच में जुटी

मध्यनषेध विभाग के सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लू टूथ डिवाइस के साथ 15 छात्र सहित तीन छात्रा हुआ गिरफ्तार। पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मध्य निषेध विभाग के सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कुल 7 केंद्र बनाए गए थे।जिसमें कुल 3 हजार 78 छात्र छात्राएं शामिल थे।परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच एक मामला सामने आया कि मध्य निषेध विभाग के सिपाही भर्ती परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 13 छात्र और 6 छात्रा यानी कि कुल मिलाकर 19 छात्र और छात्राएं को ब्लू टूथ डिवाइस के साथ परीक्षा देने के दौरान हिरासत में लिया गया।वहीं सूचना मिलते ही डीएम आनन्द शर्मा और एसपी लिपि सिंह सदर थाना पहुंचकर मामले की पड़ताल कर तुंरत परीक्षा केंद्र की और निकल गए। सदर थाने से निकलने के दौरान जिलाधिकारी आनन्द शर्मा ने केवल इतना कहा कि अभी अनुसंधान की जा रही है।आखिर बड़ा सवाल उठता है कि ब्लू टूथ डिवाइस कैसे परीक्षा केंद्र के अंदर छात्र और छात्राएं लेकर प्रवेश किया।कहाँ थे परीक्षा केंद्र पर जांच अधिकारी।क्यों नहीं छात्र छात्रएं को परीक्षा केंद्र पर अंदर जाने से पहले जांच की गई।ये बड़ी लापरवाही मानी जा सकती है।
वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कुल 19 छात्र एवं छात्राओं को ब्लू टूथ डिवाइस के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों से हिरासत में लिया गया है।जांच की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com