सहरसा बिहार बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत नादो चौक पर जर्जर सड़क , गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला
बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत नादो चौक पर जर्जर सड़क , गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला

ललन कुमार की रिपोर्ट -:
बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अन्तर्गत नादो चौक पर जर्जर सड़क , गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला।बतादे कि प्रशासनिक उपेक्षा और राजनेताओं की इच्छा शक्ति की कमी के कारण भवटिया से समदा बाजार होते हुए सहरसा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। कई गांव को जोड़ने वाली इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग सफर करते हैं। दिनभर छोटी बड़ी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। फिर भी किसी को सुध लेने की फुर्सत नहीं है। सड़क में बने गड्ढे व उबड़ खाबर सड़क इसकी जर्जरता बयां करती हैं। जर्जर सड़क होने के कारण दोपहिया व छोटे वाहन चालकों को तो भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते इस मार्ग में अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। हालांकि सड़क की स्थिति को लेकर ग्रामीण अरुण कुमार सिंह, मोहम्मद बबलू, मोहम्मद हकीम मियां, संतोष यादव , रितेश शाह, मोहम्मद जुमन, मोहम्मद इशराफुल, रामफल शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने संवेदक के प्रति आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि संवेदक के द्वारा पूर्व में ही नादो चौक पर सड़क का निर्वाण नहीं करवाया गया था। जिससे नादो चौक पर बरसात के दिनों में सड़क के हालात और भी नारकीय हो जाया करता। जगह-जगह टूटी सड़क कई जगह तो पुरी तरह किचरमय हो जाती है। जिससे होकर राहगीरों को पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे के अभिभावक अपने बच्चे को इस सड़क से होकर स्कूल भेजने में डरते हैं। पता नहीं कब बड़ा हादसा हो जाएगा। वही सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह ने सड़क जर्जर को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि क्षेत्र के लोगों ने इस तरह की पूर्ण निर्माण की मांग जोर-शोर से की लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। इस जर्जर सड़क को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने सरकार एवं संवेदक से
नादो चौक पर सड़क निर्माण कराने की मांग की है अन्यथा नहीं तो संवेदक के प्रति धरना पर प्रदर्शन की जाएगी।
रिपोर्ट ललन कुमार सहरसा बिहार
Subscribe to my channel



