बांदा बजरंग दल द्वारा निकली गयी नगर में भव्य शौर्य यात्रा
बजरंग दल द्वारा निकली गयी नगर में भव्य शौर्य यात्रा

*बजरंग दल द्वारा निकली गयी नगर में भव्य शौर्य यात्रा*
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज़ दिनांक 07/12/2022 दिन बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला बांदा के तत्वावधान में पारम्परिक शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया।
शौर्य यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल कानपुर प्रान्त के प्रान्त संयोजक आदरणीय आचार्य अजीतराज जी भाईसाहब उपस्थित रहे।
आदरणीय आचार्य अजीतराज जी द्वारा शौर्य यात्रा से पूर्व बजरंगियों को ओजस्वी उद्बोधन प्राप्त हुआ, इसके उपरांत उनके नेतृत्व में शौर्य यात्रा का संचलन किया गया।
शौर्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली गई नगरवासियों के द्वारा जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रान्त गौरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चन्देल जी, विभागध्यक्ष अशोक ओमर जी,जिलाध्यक्ष वि०हि०प० चन्द्रमोहन बेदी जी,जिलामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह जी,जिला संयोजक बजरंग दल अंकित पाण्डे जी सहित विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के सभी जिला तथा प्रखंडों के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


