Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा गजेंद्र परिहार बने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता, जताया हर्ष

गजेंद्र परिहार बने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश प्रवक्ता, जताया हर्ष

Spread the love

संगठन को मजबूत करने के लिये प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने लिया निर्णय

 

 

आगरा। भाकियू टिकैत ने संगठन को विस्तार और मजबूत करने व नया आयाम देने के लिए आगरा मंडल की कार्यकारिणी में फेर बदल कर कमेटी ने निर्णय लेते हुए आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार पुत्र बनी सिंह निवासी बरौली बलदेव, मथुरा को पदोन्नति कर प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश बनाया व प्रमुख महासचिव मंडल रणवीर सिंह चाहर पुत्र कमल सिंह चाहर निवासी बाद ग्वालियर रोड आगरा को मंडल अध्यक्ष आगरा के पद पर मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजपाल शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई।
इस पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राजपाल शर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित एवं संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करने की शपथ ली। ओर संगठन को मजबूत बनाने के जी जान से कार्य करने की शपथ ली।
उधर चौधरी गजेंद्र सिंह परिहार के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर आगरा मंडल के जनपद आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। आगरा मंडल के जिलाध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर गजेंद्र सिंह परिहार को शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ओर मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर ने कहा संगठन ने हमे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते है। गजेंद्र परिहार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के हर जनपद में जाकर संगठन के लिए काम करेंगे और संगठन को ओर मजबूत बनाने पर जोर देंगे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com