Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा। दबंगों ने मारपीट कर पीड़िता के चाचा को किया जख्मी। सदर अस्पताल में भर्ती।

लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा। दबंगों ने मारपीट कर पीड़िता के चाचा को किया जख्मी। सदर अस्पताल में भर्ती।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में लड़की के छेड़खानी करने का विरोध करने पर दबंगो ने एक व्यक्ति को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया हैं।आनन फानन में परिजनों के के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां जख्मी इलाजरत है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मालूम हो कि जख्मी का नाम बिजेंद्र सादा हैं।जो सहरसा जिले के बनमा इटहरी प्रखंड के बनमा गांव वार्ड नं 11 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं पीड़ित के परिजन ने भरत यादव, राजू यादव,नीतीश कुमार पर लड़की के छेड़खानी करने का विरोध करने पर लाठी डंडे रड से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।
वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित के चाचा बिजेन्दर सादा ने बताया कि बीते कल रविवार को भरत यादव मेरी भतीजी के साथ गलत नियत से छेड़खानी कर रहा था।मेरी भतीजी छेड़खानी का विरोध किया और हल्ला करने लगी ।हल्ला सुनने के बाद जब घटना स्थल पर पहुंचे तो भरत यादव,राजू यादव,नीतीश कुमार ने लाठी डंडे और रड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।उन्होंने ये भी कहा कि अभी सदर अस्पताल में भर्ती है।
वहीं इस घटना को लेकर बनमा इटहरी ओपी के थानां अध्यक्ष सुनील भगत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।जांच की जा रही है।जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com