Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा कड़ी सुरक्षा के बीच बनमा ईटहरी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पंचायत चुनाव

Spread the love

 

*सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम*

बिहार पंचायत चुनाव के सातवें चरण का मतदान सोमवार को बनमा ईटहरी प्रखंड में शांति पूर्वक संपन्न हो गया। हालांकि छिटपुट घटनाओं को छोड़ सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सातवें चरण के मतदान में शाम के पांच बजे तक लगभग 70 फीसदी मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और गांव की सरकार बनाने में बड़ी भूमिका पेश की। हालांकि शाम के पांच बजे के बाद भी कुछ मतदान केंद्र पर मतदान जारी रहा। इस बार भी अन्य पिछले चरणों की भांति महिलाओं ने मतदान करने में अहम भूमिका निभाई। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान में कुछ मतदान केंद्र पर मशीन में गड़बड़ी होने की वजह से थोड़ा मतदान विलंब से शुरू हुई मगर उन सभी मतदान केंद्र पर मशीन बदलने के बाद मतदान शुरू कर दिया गया। मतदान की रफ्तार धीमी रही और दोपहर तक कभी मतदान धीमी तो कभी रफ्तार में रहा। वहीं दोपहर बाद मतदान की रफ्तार करीब करीब सभी मतदान केंद्रों पर बढ़ा रहा।

डीएम तथा एसपी करते रहे क्षेत्र भ्रमण :-
डीएम कौशल कुमार तथा एसपी लिपी सिंह प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को पूरे दिनभर मतदान केन्द्र पर पहुंच कर पिटाशीन पदाधिकारी से मतदान की प्रतिशत का पूछताछ करते रहे। कई कर्मियो को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। कार्यो में लगे प्रखंड के प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार सहित डीडीसी शाहिला, एडीएम विनय मंडल, हेड क्वाटर डीएसपी एजाज हाफिज मानी, ब्रिजनंदन मेहता, निशीकांत भारती, सिमरी एसडीओ अनीषा सिंह, एसडीपीओ इम्तियाज अहमद सहित अन्य जिला प्रशासन के पदाधिकारी भी क्षेत्र के मतदान केंद्र का दिनभर जायजा लेते रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com