Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार आरजेडी नेता ने किया छठ घाट की साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर दण्ड-प्रणाम

आरजेडी नेता ने किया छठ घाट की साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर दण्ड-प्रणाम

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जहां एक तरफ जिला प्रशासन छठ घाटों की साफ-सफाई करने में जुटी हुई है। वही दूसरी तरफ कई ऐसे छठ घाट है। जहां साफ-सफाई तो दूर , वहां मूलभूत सुविधा भी नहीं दी गई है। जिसको लेकर राजद के स्थानीय नेता बैजनाथ भगत ने शंकर चौक से दंडप्रणाम शुरू करते हुए , डीबी रोड , थाना चौक , वीर कुंवर सिंह चौक से होते अम्बेडकर चौक से गुजरते समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय तक पहुंचा। जहां जिलाधिकारी आनंद शर्मा को छठ घाट की उचित साफ-सफाई का ज्ञापन सौंपा है।
उनके मांग पत्र में छठ घाटों की साफ-सफाई , रोशनी की व्यवस्था , महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम , पंडाल एवं रास्ते की साफ-सफाई सहित अन्य मांग सामिल हैं। ताकि छठ पर्व के दिन छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सिर्फ मुख्य पोखरों की साफ-सफाई की गई है। जबकि कई मोहल्ले में अवस्थित पोखर की अब तक न तो साफ-सफाई की प्रक्रिया शुरू हुई और न ही वहां पर लाइट की व्यवस्था करवाई गई है। जिसके कारण छठ पर्व के दिन छठ व्रतियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन को सजग करने के लिए शंकर चौक से दण्ड-प्रणाम देते हुए समाहरणालय पहुंचे थे। उन्होंने डीएम को मांग पत्र सौंप कर शहरी क्षेत्र के सभी पोखरों पर उचित सुविधा मुहैया करवाने की मांग रखी है। उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
*BYTE :-* राजद नेता बैजनाथ भगत।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com