Breakingएक्सक्लूसिवबिहार
महाशिव रात्रि निकाली शिव बारात की झांकी
महाशिव रात्रि निकाली शिव बारात की झांकी

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत नर्मदेश्वर मनोकामनापूर्ण महादेव संकट मोचन मंदिर निराला नगर बैजनाथपुर में शनिवार को महाशिव रात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिव मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ झांकी भी निकाली गई। बैजनाथपुर जगह-जगह झांकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शिव के भक्त भोलेनाथ के भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। शिव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। बैजनाथपुर के सरपंच अरुण कुमार ने कहा कि अन्य वर्षो के भांति इस वर्ष भी महाशिव के मौके पर गाजे बाजे के साथ झांकी भी निकाली गई। सुबह से ही शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
Subscribe to my channel



