फिरोजाबाद समाजसेवी और रिटायर्ड एसडीओ श्री शिव नारायण सेहरा की जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण मृत्यु
समाजसेवी और रिटायर्ड एसडीओ श्री शिव नारायण सेहरा की जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण मृत्यु

आप देख रहे हैं आवाज इंडिया लाइव चैनल हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब अवश्य करें अगली प्रमुख खबर थाना जगदीशपुरा मुख्य बाजार आगरा से निकल कर आ रही है जहां समाजसेवी और रिटायर्ड एसडीओ श्री शिव नारायण सेहरा की जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई उनके घर वालों का कहना है कि एक झूठे मुकदमे में आपसी रंजिश के तहत वे जेल चले गए थे जहां उनका स्वास्थ्य खराब हो गया बार-बार कहने के बाद भी जेल प्रशासन ने हमारी एक नहीं सुनी और उनको उचित इलाज नहीं दिया गया जिससे कि उनकी मृत्यु हो गई इसके लिए जेल प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है ।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अंबेडकर पार्क जगदीश पुरा में शांति पाठ का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से उनको विदाई दी ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्म प्रकाश भारती ने कहा कि हमने एक ऐसा हीरा खोया है जिसकी भरपाई हम भविष्य में कभी नहीं कर सकते स्वर्गीय श्री सैहरा जी टेलीफोन विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे अपने पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सुधार, समाज सेवा व देश सेवा में लगा दिया।पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुर्वेश ने कहा की श्री शिव नारायण सेहरा गरीब लड़कियों के विवाह मैं पूर्ण आर्थिक व शारीरिक रूप से सहयोग करते थे साथ ही देश सेवा व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में तन मन धन से अपना सहयोग प्रदान करते रहे हैं ऐसे व्यक्ति के साथ जेल प्रशासन की लापरवाही एक घिनौना कृत्य है अतः जेल प्रशासन के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्वर्गीय श्री शिव नारायण सेहरा के छोटे भाई सुरेश सेहरा ने जेल प्रशासन को कोसते हुए कहा कि यदि समय पर उनको इलाज मिल जाता तो उनकी मृत्यु नहीं होती जबकि हम लोगों द्वारा कई बार जेल प्रशासन से कहा गया की उनकी तबीयत सही नहीं है उनको इलाज की आवश्यकता है लेकिन फिर भी जेल प्रशासन ने हमारी किसी भी बात पर ध्यान नहीं दिया और अंत में मेरे भाई को अपने प्राण गंवाने पड़े जेल प्रशासन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। समाजसेवी एवं पूर्व अध्यापिका उमा गौतम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की श्री शिव नारायण सेहरा का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्म प्रकाश भारती, गोरेलाल, सुनील कुमार चित्तौड़, धर्मपाल सिंह, अमीरचंद सैहरा, लख्मीचंद सैहरा, सुरेश सैहरा के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। देखिए एक रिपोर्ट अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ।
Subscribe to my channel


