बांदा खनन माफियाओं व प्रशासन की मिलीभगत से फल फूल रहा अवैध बालू खनन का व्यापार
खनन माफियाओं व प्रशासन की मिलीभगत से फल फूल रहा अवैध बालू खनन का व्यापार

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह
ANCHOR/ बांदा में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक फैसला करते हुए किसानों को निजी भूमि के पट्टे दिए है जिन किसानों के खेतों में मौरंग होने की वजह से फसल नहीं हो पा रही थी उन किसानों को निजी भूमि के पट्टे देकर के मोरम की सफाई करने के लिए निजी भूमि के मोरम के पट्टे दिए हैं अब इन्हीं मौरम खदानों में किसानों के नाम पट्टा होने के बाद मौरंग माफिया अवैध खनन करा रहे हैं पट्टा किसान के नाम है लेकिन उस पर पूरा काम बड़े खनन माफियाओं का है यही खनन माफिया सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं अभी हाल ही में नरैनी एसडीएम ने मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक पकड़े थे जो बिना रायल्टी थे और एसडीएम ने जब बयान लिया तो ट्रक चालक खुद बता रहे थे कि ट्रक मे भरी मौरंग एनआर है इससे साफ जाहिर हो रहा है कहीं ना कहीं खनन माफिया अवैध खनन तो कर ही रहे साथ सरकार को राजस्व की हानि भी पहुंचा रहे है और वन संपदा भी नष्ट कर रहे हैं।
Vo/ आपको बता दें पूरा मामला बांदा जनपद से सामने आया है जहां पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों की भलाई करते हुए किसानों को निजी भूमि के पट्टे दिए हैं जिससे किसान अपने खेत की सफाई कर उसमें बेहतर फसल उगा सके लेकिन अब इन्ही पट्टों में किसानों की बजाय खनन माफियाओ ने कब्जा कर लिया हैं और जबरदस्त तरीके से निजी भूमि मे मानक के अनरूप खनन तो कर ही रहे हैं साथ ही कुछ किसानों के खेत से और जंगली एरिया में भी अवैध खनन कर रहे हैं जिससे वन संपदा नष्ट हो रहे हैं नरैनी तहसील में काफी क्षेत्र ग्रीनलैंड एरिया में आता है लेकिन मौरंग माफिया और अधिकारियों की सांठगांठ थे माफिया जबरदस्त तरीके से अवैध खनन कर रहे हैं और एनआर मौरंग के ट्रक निकाल रहे हैं जिसमें फार्म 11 , MM रवन्ना नहीं होता है जिससे साफ तौर पर सरकार को राजस्व की एक बड़ी हानि हो रही है कुछ किसानों का दावा है कि उनके खेतों से जबरन खनन माफिया मौरंग निकाल रहे है मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं योगी सरकार ने किसानों को पट्टे दिए थे वह तो ठीक है लेकिन पट्टा क्षेत्र के अगल बगल जो अन्य किसान है वो मौरंग माफियाओ से परेशान नजर आ रहे हैं बांदा जनपद में निजी भूमि मौरंग पट्टे की अगर सरकार द्वारा जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर अवैध खनन का खुलासा होगा अब देखने वाली बात होगी कि शासन द्वारा अगर , लहुरेटा , कोलावल और सोहाना निजी भूमि पट्टे की अगर जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर अवैध खनन मिलेगा । अगर कोई मीडिया कर्मी इन खनन माफियाओं के काले कारनामे की खबर कवरेज करने गया और इन माफियाओं ने देख लिया तो उनपर रंगदारी के साथ जिला प्रशासन से साठ गाँठ करके उनपर फर्जी मुकदमे भी दर्ज करवा देते है अभी 2 सप्ताह पहले 7 पत्रकारों को इन्ही मौरंग माफियाओं ने जेल भेजवा दिया है
विजुवल 3 मे मौजूदा नरैनी एसडीम रजत वर्मा है जो ट्रक चालकों से पूछ रहे हैं और ट्रक चालक बता रहे हैं कि बिना रायल्टी है मौरंग भरे ट्रक जिससे साफ जाहिर हो रहा है की खनन माफिया और जुम्मेदारो की मिलीभगत से सरकार को राजस्व का भारी नुष्कान हो रहा है।
खबर करने के बाद अधिकारियों का पक्ष जानना चाहा लेकिन कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं
Subscribe to my channel


