Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद 28 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक

28 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक

Spread the love

फिरोजाबाद: 28 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक

फिरोजाबाद। हर माह की 24 तारीख को आयोजित होने वाला प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक दिवाली के त्योहार पर अवकाश के चलते 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। इसमें जनपद के सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का ही विस्तारित रूप है। इसमें जनपद के सभी एफआरयू पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की जाएगी। इस बार 24 तारीख को दिवाली पर्व का अवकाश होने के चलते यह 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस आयोजित होता है। इसमें एमबीबीएस चिकित्सक गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच निःशुल्क करती हैं। जटिलता होने पर महिला को चिन्हित कर उन पर खास नजर रखी जाती है। चिन्हित इन्ही उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में जनपद के एफआरयू पर जांच की जाती है।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com