सहरसा बिहार दुर्गा मंदिर समदा में कलश विसर्जन, जय माता दी के जयकारों से गुंजा.
दुर्गा मंदिर समदा में कलश विसर्जन, जय माता दी के जयकारों से गुंजा.

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत दुर्गा मंदिर समदा में नवरात्रा पूजा 2022 अब समापन की ओर बढ़ रही है। श्रद्धालुओं ने बुधवार की अहले सुबह नम आंखों से मां दुर्गा की कलश को एक पोखर घाट में विसर्जित किया। जय माता दी की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी श्रद्धालु पोखर घाट पर पहुंच कर कलश के समक्ष आराधना करते हुए कहा की अपनी कृपा हम सभी भक्तों पर बनाए रखना। समाजसेवी अंजू कुमारी ने बताई की नवरात्रा में नौ देवियों की पूजा इस कलश के माध्यम से की जाती हैं। वही विजयादशमी पर सुबह वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ कलश को विसर्जित किया जाता है। दुर्गा पूजा में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजयादशमी के दिन कलश के विसर्जन करना अनिवार्य होता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने से पहले उनकी विधिवत पूजा की जाती है। वही आदर्श मेला कमेटी के घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि बीते 2019 से दुर्गा मंदिर समदा में 1 हजार 1 सौ 11 महिला श्रद्धालुओं के द्वारा महा आरती की आयोजन की जाती है साथ ही 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।
Subscribe to my channel



