मुखिया संघ का 19 सूत्री मांगों को ले धरना आयोजित किया गया
मुखिया संघ का 19 सूत्री मांगों को ले धरना आयोजित किया गया

*मुखिया संघ का 19 सूत्री मांगों को ले धरना आयोजित किया गया*
सुभाष जी संवाददाता सहरसा बिहार
सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड में
बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आहवान पर सभी ग्राम पंचायत के मुखिया अधिकारों में कटौती के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर विगत 16 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी जिला और ब्लॉक स्तर पर सभी मुखिया द्वारा हड़ताल और कार्य का बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश चंद्र राणा की अध्यक्षता में आहूत बैठक को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंटू यादव ने कहा कि सरकार मुखिया के सभी अधिकारों से वंचित करती जा रही है।ग्राम पंचायत को 73 वा संविधान संशोधन के तहत प्रदत 29 अधिकारों को पूर्ण रूपेण ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। ओर कहना है कि चयनित योजनाओं को प्राथमिक दी जाए। मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में बड़ा असफल हो चुकी है मुख्यमंत्री नल जल योजना पूरी तरह बाधित है। इससे पी एच आई डी से हटाकर एवं प्रबंधन समिति को दिया जाए। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि के भत्ता मुखिया की 10000/ उपमुखिया की 7000/ सदस्य का प्रति माह भुगतान किया जाए। इसी प्रकार समिति सदस्य प्रमुख एवं उप प्रमुख सरपंच एवं उपसरपंच और पंच सदस्यों का भी पद के अनुसार मानदेय वेतन दिया जाना चाहिए।
मुखिया संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र राणा,मुखिया संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंटू यादव जम्हरा पंचायत के मुखिया धिरेंद्र महतो, गोलमा पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजन यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राहुल कुमार यादव, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, बिशनपुर पंचायत के मुखिया गंगाराम,
किशनपुर पंचायत के मुखिया जीवन लता देवी,साहित प्रखण्ड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


