Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट प्रमोद झा एसडीएम राजापुर व थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह व सम्मानित पत्रकारों ने किया बाढ़ क्षेत्र के कई गांव का निरीक्षण

प्रमोद झा एसडीएम राजापुर व थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह व सम्मानित पत्रकारों ने किया बाढ़ क्षेत्र के कई गांव का निरीक्षण

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़


चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर- अंतर्गत यमुना के लगातार बढ़ रहे जल स्तर से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है तो वहीं शासन-प्रशासन की लगातार तैयारी और इंतजाम से आम जनजीवन को पूरी तरह से हर राहत व्यवस्था पहुंचाने का काम किया जा रहा है रविवार को उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद झा व राजापुर थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने तिरहार क्षेत्र के तीरमऊ,बरुआ के मजरा शिवलहा का पुरवा रुपौली के मजरा रीठी आदि बाढ़ क्षेत्र गांव का दौरा किया । प्राथमिक विद्यालय शिवलहा का पुरवा में उपजिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरुवा के साथ बैठक कर लगातार सतर्क और नजर बनाए रखने के निर्देश दिए साथ ही हल्के के लेखपालों और ग्राम प्रधानों को बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए । बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में लगातार अपनी जान की परवाह किए बगैर सम्मानित पत्रकार पहुंच कर आम जनमानस की समस्या उजागर कर रहे हैं इस मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों सहित कई सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com