फिरोजाबाद शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग
शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग

फिरोजाबाद: शहर में यातायात व्यवस्था दुरूस्त कराने की मांग
-उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल महानगर ने डीएम रवि रंजन को एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग की है।
महागनगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि शहर में ई-रिक्शा, आॅटो रिक्शा का रूट न निर्धारित होने के कारण जाम के हालत बने रहते है। उनका अलग-अलग रूट निर्धारित किये जाये। प्रातः 8 बजे से रात्रि दस बजे तक सेंट्रल चैराहे से लेकर नालबंद चैराहे तक ई-रिक्शा का संचालन बंद कराया जायें, फल व सब्जी वाले ठेलेवालों को चलते-फिरते रहने की हिदायत दी जाये, गांधी पार्क चैराहे के आसपास के स्कूलों के समय में दस-दस मिनट का अंतर रखा जायें, जिससे छुट्टी के समय जाम के हालत न हो सके। फिरोजाबाद क्लब व कोटला चुंगी चैराहे पर बने आॅटो स्टैंड को पूर्णः बहाल किया जाये। साथ ही कहा कि विभिन्न समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर समाधान कराने की मांग की है। अन्यथा व्यापार मंडल पदयात्रा निकालकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेइारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में रमाशंकर यादव दादा, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सुशील जाट, भानु पाध्य, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज कटारिया, अर्जेस उपाध्याय, दुष्यंत यादव, मुन्ना लाल गोला, मनोज राणा, रवि यादव आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



