Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटने नहीं फोटो खिंचवाने आए थे योगी सरकार के तीन-तीन मंत्री : सपा जिला अध्यक्ष लाल सिंह लोधी

बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटने नहीं फोटो खिंचवाने आए थे योगी सरकार के तीन-तीन मंत्री : सपा जिला अध्यक्ष लाल सिंह लोधी

Spread the love

 

भदरौली,पिनाहट। रविवार को समाजवादी पार्टी आगरा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह लोधी अपने पदाधिकारियों के साथ बाढ़ में डूबे गुढ़ा, गोहरा, रानी पुरा भटपुरा, झरना पुरा और उमरेठा पुरा गांव पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों से  टीलो पर बने तंबुओं पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। फिर गांव में जाकर बाढ़ के चलते ढह गए मकान पीड़ितों से मुलाकात की। उनका दुख-दर्द बांटा।और माननीय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।लाल सिंह लोधी ने बताया कि योगी सरकार के तीन तीन मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए पिनाहट आये।लेकिन बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटने के लिए बाढ़ में डूबे पिनाहट के गांव उमरैठा पुरा तक भी नहीं पहुंचे। योगी सरकार के तीन तीन मंत्री केवल फोटो खिंचवाने आए थे।अगर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जानना था और उनके दुख दर्द को बांटना था तो गांव तक आना था। पिनाहट की बिल्डिंगों को देखकर वापस क्यों लौट गए।भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।
इस मौके पर श्री कृष्ण वर्मा सपा जिला उपाध्यक्ष, महेश सिसोदिया,धर्मेंद्र यादव, कोकई यादव,विक्रम गुर्जर,हरिशंकर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com