सहरसा बिहार सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बड़े हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बड़े हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* सहरसा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जहां सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के भवटिया चौक के समीप पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा गिरफ्तार अपराधी के पास से कार्बाइन जैसे बड़े हथियार बरामद किए गए वही इसकी जानकारी एसपी लिपि सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है एसपी लिपि सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से हथियार के साथ अपराध करने की योजना बना रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी और चिन्हित स्थान पर जैसे ही पुलिस पहुंची तो पुलिस को देख सभी अपराधी भागने का प्रयास कर रहे थे वहीं पुलिस ने सभी अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया गिरफ्तार अपराधी का नाम सरविंद्र यादव , तुलानंद यादव, और पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया उनके पास से एक कार्बाइन एक पिस्टल एक स्कॉर्पियो 4 मोबाइल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए गिरफ्तार अपराधी ऐसे सरविंद यादव का अपराधिक इतिहास रहा है जिन पर हत्या आर्म्स जैसे मामले दर्ज हैं ।
Subscribe to my channel


