Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को आवास विकास स्थित अखिलेश्वर मंदिर में हिन्दू जागरण मंच का विशाल भंडारा कार्यक्रम

ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को आवास विकास स्थित अखिलेश्वर मंदिर में हिन्दू जागरण मंच का विशाल भंडारा कार्यक्रम

Spread the love

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

ज्येष्ठ मास में चतुर्थ मंगलवार को हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री एवम प्रभारी विमल द्विवेदी के नेतृत्व में शहर के आवास विकास स्थित अखिलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों के साथ हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

इस अवसर पर विमल द्विवेदी ने बताया सनातन परंपरा में ज्येष्ठ मास के मंगलवार बड़ा महत्व रखते है हर मंगलवार अनेक भक्त ऐसे आयोजन करते रहते हैं।जिसमे हनुमानजी के पूजन के पश्चात प्रसाद स्वरूप शर्बत, छोला चावल ,बूंदी आदि वितरित की गई उन्होंने कहा प्रभु हनुमानजी सभी भक्तों का कल्याण करें यही उनकी कामना हैं।

इस अवसर पर भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, जिला सरकारी बैक के अध्यक्ष हरि सहाय मिश्रा , हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी वीरांगना वाहिनी प्रमुख उमा शुक्ला, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सिंगर युवा प्रभारी मनीष अवस्थी उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी उपाध्यक्ष शिव सेवक त्रिपाठी ,नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, विमल दीक्षित मयंक मिश्रा मनीष मिश्रा आदि हनुमान भक्त मौजूद रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com