चित्रकूट राजापुर मऊ मानिकपुर में अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण संपन्न
राजापुर मऊ मानिकपुर में अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण संपन्न

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर तहसील मऊ मानिकपुर में अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण किया गया पूरे उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में 25 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण आज संपन्न हुआ चित्रकूट जनपद से 3 बांदा जनपद में नरैनी अतर्रा बांदा सदर चित्रकूट बांदा सांसद आरके सिंह पटेल ने बताया मेरे संसदीय क्षेत्र में 6 अग्निशमन केंद्रों का लोकार्पण हुआ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को कोटि कोटि बधाई अभिनंदन वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया इस मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल पुलिस अधीक्षक चित्रकूट समाजसेवी शिवपूजन गुप्ता मानिकपुर में उप जिलाधिकारी प्रमेश श्रीवास्तव व उनके सहयोगीयों के द्वारा लोकार्पण किया गया और बताया की तीन अग्निशमन केंद्र खोलने से अब पूरे जिले में आम जनमानस को सुविधाएं प्राप्त होंगी वनों में लगने वाली आग पर जल्दी काबू पाया जाएगा मौके पर सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों सम्मानित पत्रकारों जनता जनार्दन की उपस्थित काफी अधिक संख्या में रही
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



