उन्नाव आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 26 मई को पोषण पाठशाला कार्यक्रम:
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 26 मई को पोषण पाठशाला कार्यक्रम:

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट
उन्नाव 24 मई 2022 (सू0वि0)
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद उन्नाव के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जनामानस एवं लाभार्थियों को विभागीय स्तर से दिये जाने वाले सेवाओं, पोषण प्रबन्धक, कुपोषण से बचने के उपाय समेत तमाम मुद्दों पर जागरुक करने के लिये सभी केन्द्रों पर पोषण पाठशाला को आयोजन 26 मई को दोपहर 12 से 02 के बीच एन0आई0सी0 के माध्यम से वीडियो कान्फ्रेसिंग किया जायेगा। बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न विषय के विशेषज्ञों के माध्यम से शीघ्र स्तनपान केवल स्तनपाल के महत्व समेेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जायेगी। पोषण पाठशाला कार्यक्रम जनपद के 3352 आंगनबाड़ी केन्द्रों से लाभार्थियों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर भी दिया जायेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विभाग स्तर से तैयारी करने के लिए सभी क्षेत्रीय मुख्य सेविकाएं, अंागनबाड़ी कार्यकर्ता एंव मिनी कार्यकर्ता को भी वेब लिंक से जुड़ने का निर्देश दे दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग से मिले स्मार्टफोन के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेगी। इसके साथ ही केन्द्रोें पर पंजीकृत गर्भवती महिलाएं एवं धात्री महिलाएं एवं उनके परिवार के सदस्य भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
——————-
जिला सूचना कार्यालय, उन्नाव।
Subscribe to my channel



