Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिना नंबर के टेंपो से बरामद हुआ 70 लीटर विदेशी शराब के साथ 8 लीटर बियर , कारोबारी फरार

बिना नंबर के टेंपो से बरामद हुआ 70 लीटर विदेशी शराब के साथ 8 लीटर बियर , कारोबारी फरार

Spread the love

*सहरसा बिहार*

ANCHOR :जिला एएलटीएफ प्रभारी सह सदर अंचल प्रभारी इंस्पेक्टर राजमणि को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के डुमरैल स्थित राम टोला निवासी गंगेश झा के घर के निकट बिना नंबर की खड़ी शराब से लदी टेम्पू को जब्त किया गया। जिनके ड्राइविंग सीट के नीचे बनाए गए तहखाने से 70.2 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 8 लीटर बीयर बरामद किया गया। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एएलटीएफ प्रभारी राजमणि और उनके नेतृत्व में छापामारी की गई। छापामारी में बिना नंबर की सड़क पर खड़ी टेम्पू को जब्त किया गया। जिनके चालक सीट के नीचे छिपा कर रखे गए 750 एमएल के 10 बोतल , 180 एमएल के 215 बोतल एवं 38.7 लीटर अंग्रेजी शराब के पाउच के साथ 500 मिलीलीटर के 16 बोतल बीयर को बरामद किया गया। कारोबारी भागने में कामयाब रहे है। जांच की जा रही है कि शराब किनकी थी और टेंपो के मालिक कौन है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com