गढवा : बुधवार की शाम में 60 वर्षीय फेकन रजवार के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
हरिहरपुर । ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौबे मझिगावां गांव के नवडीहवा टोला निवासी फेकन रजवार पिता स्व. जागदेव रजवार उम्र 60 वर्ष की मृत्यु बुधवार की शाम को तालाब में डूबने से हो गई। फेकन रजवार बुधवार को गांव में लगने वाला साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीद कर अपने भंडार पर जंहा फसलों की देख रेख करने के लिए झोपड़ी बना कर रहता था वँहा जाने लगा, घर पर जाने के क्रम में बौली तालाब में पैर धो रहा था तभी पैर फिसलने के कारण तालाब में गिर गया। वँहा खेल रहे छोटे -छोटे बच्चों ने गांव में आकर हल्ला किया उसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने जाकर तालाब में उनकी खोजबीन चालू कर दिया। स्थानिए ग्रामीणों के सहयोग से फेकन रजवार जो सब्जी खरीदा था सबसे पहले तालाब से वही फंस कर निकला उसी आधार पर ग्रामीणों ने खोजबीन करने के लिए और प्रयास करने लगे तीन घंटे के लगातार परिश्रम के बाद शव को तालाब से स्थानीय लोगों के मदद से देर रात निकाला गया। हरिहरपुर पुलिस बुधवार की रात्रि में ही पहुंच कर मामले की जानकारी लिया वंही गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया पर ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने नही दे रहे थे। किसी तरह मनोज तिवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कांडी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ के साथ साथ उचित मुआवजा दिया जाएगा उसके बाद ग्रामीणों ने शव को पुलिस को उठाने दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु शव को सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया।
बताते चलें कि मजदूर अपनी पत्नी सहित पांच पुत्र व एक पुत्री से भरा पूरा परिवार गए हैं मृतक अत्यधिक गरीबी में जीवन यापन कर रहा था सभी पुत्र मजदूरी करने हेतु दूसरे राज्यों में जाते हैं वंही फेकन रजवार अपने जीवन यापन हेतु दूसरे के खेतों में मजदूरी किया करता था। मौके पर ओपी से पु.अ. नी. अभय कुमार , एसआई सुरेंद्र दुबे अपने दल-बल के साथ व उप मुखिया अरुण मिश्रा , गुड्डू चौबे सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
Subscribe to my channel



