Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा कर्मचारी महासंघ के प्रयास से 13 आउटसोर्सिंग के चालकों की सेवाएं बहाल : हरीबाबू वाल्मीकि

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

सेवाएं बहाल होने पर चालकों के चेहरे पर आयी मुस्कान : शनी चौहान

आगरा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ आगरा का आज़ एक प्रतिनिधि मण्डल महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी एवं सरंक्षक हरीबाबू वाल्मीकि के नेतृत्व मे अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव से मिला और प्रतिनिधि मण्डल ने अपर नगर आयुक्त को पीडित 13 चालकों की सेवाएं बहाल करने के लिए अनुरोध किया इस अपर नगर आयुक्त ने महासंघ के अनुरोध को स्वीकार करते हुऐ अंतिम चेतावनी देकर उनकी सेवाएं बहाल करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किये और सभी चालकों ने अपर नगर आयुक्त के साथ – साथ महासंघ के पदाधिकारियों का आत्मिक आभार प्रकट किया।

बतादें कि विगत दिनों दिनांक 14 फरवरी को
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने आई डीएच परिसर का औचक निरीक्षण किया गया था। उस निरीक्षण में लगभग 13 कूड़ा वाहन 11.30 पर खड़े पाये गए और उक्त कर्मचारियों की वाहनों की चाबी लेकर उनको कार्य से विरत कर दिया गया था। यह सभी समाचार पत्रों में भी प्रकाशित किया गया था। इससे विचलित सभी चालक महासंघ कार्यालय में उपस्थित होकर महासंघ के पदाधिकारियों से अपना रोजगार बचाने का अनुरोध किया है।

इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि जिस दिन आपका निरीक्षण हुआ उस दिन कुछ वाहन खाराब होने की बजह से खड़े थे और कुछ चालक कर्मचारी सहालग की बजह से अपने स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई नायक को लिखित एवं मौखिक प्रार्थनापत्र देकर अवकाश दे गये थे, वाकि के कर्मचारियों से भूलवश अनुशासन हीनता की गयी। उनको उनकी पहली और आखरी भूल समझकर इनको क्षमादान देंदे, क्योंकि इतनी भीषण महंगाई में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अपना परिवार चालाना कितना दूभर हो रहा है। हम और आप सभी जानते हैं और इनका एक गलती की बजह से इनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। आपसे अनुरोध है कि इनको एक अंतिम चेतावनी देते हुए कार्य पर लेने के निर्देश जारी करें क्योंकि अभी स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो रहा है और हम सभी का यह प्रयास है कि किसी भी तरह से आगरा की रैंक कम से कम 5 नम्बर पर लाने के लिए अपनी कठोर परिश्रम करके लाने का प्रयास के लिए संकल्प लेते हैं। वहीं, अपर नगर आयुक्त ने महासंघ के अनुरोध को स्वीकार करते हुऐ अंतिम चेतावनी देकर उनकी सेवाएं बहाल करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किये। सेवाएं बहाल होने पर चालकों के चेहरे पर आयी मुस्कान और सभी चालकों ने अपर नगर आयुक्त के साथ – साथ महासंघ के पदाधिकारियों का आत्मिक आभार प्रकट किया।

इस दौरान अपर नगर आयुक्त से मिलते समय विनोद इलाहाबादी, हरीबाबू वाल्मीकि, अमित नरवार, मनीष वाल्मीकि, शनी चौहान, प्रशान्त चौहान, शिवा, मुशंव अरुण, देशभक्त लखन महावरिया, करन कुमार, अंकित चौहान, विशाल कुमार, सौनूराज गुप्ता, मुनेश कुमार, अजय चौहान आदि लोग मौजूद रहें।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com