सुपौल बिहार सुशासन बाबू के राज में सरकारी खाद्यान्नों में मिलावट
सुशासन बाबू के राज में सरकारी खाद्यान्नों में मिलावट

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय स्थित -FCI, गोदाम में PDS, डीलरों को सरकारी खाद्यान्न देने के लिए दूसरे गोदाम से लाए गए अनाज में मिलावट रहने की है।
जाँच करने आए जिला प्रबंधक राज्य खाद्यान्न विभाग के पदाधिकारी से मिलावट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की जांच की गई है।
आगे की प्रक्रिया जारी है।
वहीं ये भी पूछा गया की इस पर क्या कार्यवाही की जाएगी।
तो उन्होंने कुछ भी कहने से पल्ला झाड़ते नजर आए।
आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
एक तरफ सरकार गरीब निसहाय लोगों को कम कीमत मे अनाज उपलब्ध करा रही है।
वहीं दूसरी तरफ सरकार के छोटे अधिकारी हैं जो इस पर ध्यान नहीं देते हैं।
आखिर ये मिलावटी सरकारी खाद्यान्न मजबूरी में गरीब निसहाय लोगों को लेना पड़ेगा।
जो लाभुक द्वारा लेकर अनाज को बर्बाद कर देगा।
वहीं गोदामों पर भी गेंहू, चावल, मिक्स होता देखा जा रहा है।
वहीं ट्रक ड्राइवर से मिलावटी सरकारी खाद्यान्न के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की इसमें हम क्या कर सकते हैं।
हमलोग ड्राइवर हैं जैसा अनाज देगा वैसा हीं पहुंचाना होगा।
ये सरकारी खाद्यान्न नरपतगंज CMR, गोदाम से लाया गया है।
अब देखना लाजमी होगा सुशासन बाबू की सरकार में सरकारी पदाधिकारी इस और कब तक ध्यान देते हैं।
या फिर मिली भगत से बात को दबा दिया जाता है।
क्या गरीब निसहाय लाभुक ऐसे हीं मजबूरी में अनाज लेते रहेंगे।
आखिर गरीब निसहाय लाभुक भी तो इंसान हीं हैं।
Subscribe to my channel



