पाकुड़ फोकस इंडिया ने 105 परिवारों के बीच बांटे राशन सामग्री

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
लिट्टीपाडा पाकुड़ फोकस इंडिया लगातार गरीबों के बीच सेवा कार्य करते आ रहा है । इस क्रम में शनिवार को पवित्र रमजान के पाक महीने पर फोकस इंडिया द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत जीतपुर गांव के 105 घरों को राशन सामग्री (इफ्तार कीट )वितरण किया गया ।बताते चलें कि फोकस इंडिया केरल की एक संस्था है ।जो पूरे भारतवर्ष में समाज सेवा का काम करते आ रहे हैं। मुख्य रूप से आसाम बिहार बंगाल झारखंड में काम करते हैं। संस्था गरीब असहाय परिवारों को आर्थिक मदद भी करते हैं । मुख्य रूप से एजुकेशन पर काम करती है ।संस्था के ओर से विभिन्न राज्य में इस पवित्र रमजान महीने में राशन वितरण किया जा रहा है। पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जीतपुर गांव में 105 घरों को राशन वितरण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक झारखंड के मोहम्मद रफीक उल इस्लाम मौजूद रहे । मौके पर गांव के अब्दुल हमीद अंसारी अब्दुल कुड्डूस अंसारी तजमुल अंसारी जमीर अंसारी मोहम्मद रशीद शेख अकबर हुसैन इत्यादि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



