Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड कांडी हाई स्कूल के मैदान में सुब्रतो नॉक आउट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

कांडी हाई स्कूल के मैदान में सुब्रतो नॉक आउट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

Spread the love

झारखंड गढ़वा से Dayanand यादव की रिपोर्ट :-
कांडी :- हाई स्कूल के मैदान में सुब्रतो नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस तरह के खेल के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है।
यहां से ही चयनित यही खिलाड़ी आगे चलकर जिला स्तर, राज्य स्तर तथा देश स्तरीय खेल का नेतृत्व करते है। विद्यालय के सभी खिलाड़ी किसी भी खेल को खेल भावना से खेले। साथ ही विद्यालय के प्रभारी शिक्षक से विद्यालय में खेल का आयोजन करते रहने का निर्देश दिया। यही आगे चलकर अच्छे खिलाड़ी बनते है तथा देश का नेतृत्व करते हैं कांडी टूर्नामेंट प्रभारी अजय कांत ने बताया वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सुब्रतो नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमे हाई स्कूल हरिहरपुर, MSकांडी,मांझीगवा,पथरिया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांडी और मीडिल स्कूल कांडी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। पहला मुकाबला बालिका वर्ग कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कांडी तथा SPD उच्च विद्यालय हरिहरपुर के छात्रा के बीच खेला गया,जिसमे SPD उच्च विद्यालय हरिहरपुर 1 गोल से जीत हासिल किया। दूसरा मुकाबला बालक वर्ग मांझीगवा तथा मध्य बिद्यालय कांडी के बीच खेला गया। मांझीगवा के टीम ने एक गोल मारकर मिडिल स्कूल कांडी के टीम को 1- 0 से हराया। वही कांडी बनाम मिडिल स्कूल पथरिया के बिच खेला गया जिसमे कांडी की टीम 1 गोल से विजयी हुई. इस तीनों मैच का बिजेता हरिहरपुर हाई स्कूल, कांडी और मांझीगवा रहा,इस मैच के रेफरी लक्ष्मण राम लायंस मैन अरुण और राकेश और सैकड़ों दर्शक लोग दर्सक उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com