चित्रकूट विधवा महिला को नहीं मिल रहा न्याय

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
चित्रकूट जनपद के श्यामपति पत्नी देवनाथ छिपनी बाहर खेड़ा कर्वी के पति देवनाथ जिनकी 17-08-2013 को मृत्यु हो चुकी हैं।पति की मृत्यु के बाद निराश्रित विधवा महिला अपने चार बच्चों के साथ 2013 से वरासत के लिए खा रही दर दर की ठोकरें।सन् 2013 पति की मृत्यु हो जाने बाद से यह निराश्रित गरीब विधवा महिला अपने चार बच्चों के साथ वरासत के लिए अभी तक भटक रही है।
उपजिलाधिकारी महोदया कर्वी के बार-बार आदेशित करने के बाद भी बेलगाम अधीनस्थ अधिकारी गैरजिम्मेदार तहसीलदार और लेखपाल के द्वारा अपने ही उच्च और सक्षम अधिकारी के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है और न ही मामले को संज्ञान में नही लिया जा रहा है।ऐसे में पूरे मामले को गंभीरता से विचार विमर्श करने के बाद भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष कर्वी युवा किसान नेता शैलेंद्र सिंह पटेल ने पीड़ित विधवा महिला को न्याय दिलाने के लिए पूरी बात अधीनस्थ अधिकारियों के पटल में रखी और कहा कि अगर इस गंभीर विषय पर त्वरित कार्रवाई नहीं होती हैं तो मैं इस तहसील परिसर में ही धरने में बैठने के लिए बाध्य हो जाऊंगा।* इस मौके पर किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



