Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ रामनवमी पर्व के अवसर पर नगर परिषद के द्वारा किए गए बेहतर व्यवस्था को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को किया गया सम्मानित

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़-रामनवमी पर्व के मौके पर शहर में नगर परिषद की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्था को लेकर श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति रेलवे कॉलोनी(हरिणडंगा बाजार)पाकुड़ के द्वारा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश यादव का पुष्प गुच्छ प्रदान कर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।मौके पर समिति के मुरारी मंडल, सुशील साहा, हिसाबी राय ,टोनी मंडल ,अशोक प्रसाद, अनिकेत गोस्वामी ,सोहन मंडल ,जीतू सिंह, अशोक मंडल ,सानू राज, आदि मौजूद थे।ज्ञात हो कि रामनवमी के उपलक्ष्य पर जो व्यवस्था नगर परिषद की ओर से दिया गया था वह सराहनीय है चाहे वह दुर्गा पूजा पंडाल हो या नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन हो सभी स्थलों पर नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई-पेयजल की व्यवस्था ठीक थी साथ ही खराब पड़े लाइट की मरम्मत ही की गई थी। स्वच्छता ही ईश्वर का प्रतिरूप है यह कथन नगर परिषद पाकुड़ के द्वारा चरितार्थ किया गया श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति, रेलवे कॉलोनी पाकुड़ की ओर से सभी कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी,पाकुड़ को धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मानित होने के बाद श्री यादव ने कहा कि समिति के द्वारा सम्मान यह दर्शाता है कि हमने जो भी कार्य किए हैं वह हमारा दायित्व है ।इस सम्मान के उपरांत हमारे ऊपर जवाबदेही और बढ़ गई भविष्य में हम और कितना अच्छा पाकुड़ नगर में यहां के आम जनता को हर कार्यक्रम तथा पर्व त्यौहार में अच्छी व्यवस्था उपलब्ध करवा सकते हैं। वही मौके पर मौजूद समिति के हिसाब राय ने बताया कि रामनवमी महोत्सव पाकुड़ में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।रामनवमी के अवसर पर चहूओर वातावरण भक्तिमय था।पाकुड़ नगर को भगवा झंडों से पाट दिया गया था तथा शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। लेकिन एक महत्वपूर्ण विषय को भी नहीं भुलाया जा सकता है और वह है जिला प्रशासन का योगदान और उसकी व्यवस्था।सारे नगर में जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था चाक-चौबंद थी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से भी रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर काफी सराहनीय कदम उठाया गया और इसके तहत काफी कार्य करवाए गए। रामनवमी समिति की ओर से उन्हें आज सम्मानित किया गया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com