Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद महात्मा गांधी (पीजी) कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Spread the love

फिरोजाबाद:

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पीजी) कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विषयों में टाॅपर करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. निर्मला यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज संगीत विभाग डा. निष्ठा शर्मा के निर्देशन में सरिता यादव, कंचन, मुस्कान आदि छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। सरिता यादव ने सुख के सब साथी दुख में न कोय गीत गाकर लोगों का मनमोह लिया। बीएससी की छात्रा मोनिका ने ’मां पर सुंदर कविता प्रस्तुत कर जीवन में मां के महत्व को उजागर किया।

इसी क्रम छात्राओं की शैक्षिक विकास के साथ-साथ व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास हेतु महाविद्यालय स्तर पर समस्त विभागों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। सत्र 2020-2021 में महाविद्यालय स्तर पर कुल 750 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को महाविद्यालय के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद बंसल एवं सचिव अनिल उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रभारी डा. निष्ठा शर्मा द्वारा सभी आगुंतको का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान डा. राज्यश्री, डा. अनीता चैरसिया, प्रिया सिंह, निशा, डा. तुलसी देवी, डज्ञ. अंजू शर्मा, ड. रत्ना सक्सेना, डा. पूनम आदि मौजूद रही।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com