होली के बाद रविवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया
होली के बाद रविवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया

टुंडला फिरोजाबाद
विकासखंड टूंडला के गांव गढ़ी जाफर में होली के बाद रविवार को फाग महोत्सव का आयोजन किया गया इस मौके पर ग्रामीण एक जगह एकत्रित हुए और ढोल नगाड़ों के साथ फाग गाया इस फाग को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के ग्रामीण भी उपस्थित रहे एक निश्चित स्थान पर फाग गाने वाले एकत्रित हुए और ढोलक जांझ मजीरा आदि पर उन्होंने फाग के मनमोहक गाने गाए इन गानों पर कुछ युवक और कुछ वृद्ध लोग थिरकते भी दिखाई दिए गांव के निवासी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके गांव में यह फाग महोत्सव होली के बाद आयोजित किया जाता है जिसमें सभी जाति के लोग भाग लेते हैं और बड़े उत्साह के साथ गायक कलाकारों द्वारा ढोलक और झांझ के साथ गाने गाए जाते हैं इस कार्यक्रम में गांव के वृद्ध लोगों से लेकर युवक और बच्चे तक भाग लेते हैं गाने वालों को ग्रामीणों द्वारा पुरस्कार भी दिया जाता है उनके गांव की यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चल रही है जो आज भी जीवंत है हर वर्ष होली के बाद इस प्रकार का फाग महोत्सव गांव में आयोजित किया जाता है उन्होंने यह भी बताया कि होली का त्यौहार मेल मिलाप का त्यौहार होता है इसलिए सारे लोग इसमें अपने राग द्वेष भूलकर होली का आनंद लें
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel
