फिरोजाबाद रूठों को मनाने का त्यौहार है होली: जीनू चक

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
फिरोजाबाद। भाजपा मीडिया प्रभारी जीनू चक ने होली के त्यौहार पर कहा कि प्यार, मोहब्बत को बढ़ाने और बुराई के अंत का प्रति त्यौहार है होली। भारत में ऐसी मान्यता है कि इस दिन सब अपनी कटुता भूलकर फिर से मित्रता कर लेते हैं। भारतीय ज्योतिषयों के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अनुसार नववर्ष का भी आरंभ माना जाता है। नववर्ष का आगमन और बसंत का आरंभ भी इसे माना जाता है। यह त्यौहार ही होते हैं जो सब को आपस में मिला देते हैं। उन्होंने कहा कि हर त्यौहार एक संदेश के साथ आता है। जैसे रंग लगने पर सबके चेहरे एक जैसे नजर आते हैं, उसी तरह हमें अपने जीवन में सबको बराबरी की नजर से देखना चाहिए और सदा हंसते-मुस्कुराते रहना चाहिए। तभी इस त्यौहार का अर्थ पूर्ण होगा और अपने जीवन को आनंदमय बनाए। उन्होंने चातुर्मास का अर्थ समझाते हुए कहा कि चा यानि चार गति का नाश करें। तु यानि तत्व की पहचान करें, र्मा यानि मोह का नाश करें तथा स यानि संयम की अभिलाषा जगाये। वहीं जीनू चक ने अपने कार्यकर्ता एवं साथियों सहित होली का पावन पर्व मनाया व पानी बचाकर गुलाल से एक दूसरे को रंग लगाया। और सभी को इस पावन त्यौहार की बधाई भी दी। इस अवसर पर मिडिया प्रभारी जीनू चक, अतेन्द् यादव, देवेन्द्र माहोर, मौजूद थे।
Subscribe to my channel



