जमीनी विवाद में जमकर चली लाठी। एक महिला हुआ जख्मी। जख्मी महिला सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
जमीनी विवाद में जमकर चली लाठी। एक महिला हुआ जख्मी। जख्मी महिला सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* जमीनी विवाद में जमकर चली लाठी। एक महिला हुआ जख्मी। जख्मी महिला सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज शनिवार 19 अगस्त को तकरीबन साढ़े 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।मारपीट में एक पक्ष के तरफ से एक महिला जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी हालत में महिला की सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां जख्मी महिला इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के बिहरा थानां अंतर्गत आरण गांव वार्ड नं 11 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस इस मारपीट की घटना को लेकर छानबीन में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के दयानंद साह,त्रिफुल देवी और दूसरे पक्ष के घोंघाय साह,राजेश साह,नरेश साह के बीच तकरीबन 1 साल से जमीनी विवाद चल रहा था।बीते 16 अगस्त की इसी विवाद को लेकर पंच के द्वारा अमीन बुलाकर मापी करवाई गयी थी और एक पक्ष के दयानंद साह को उक्त जमीन पर काम करने कहा गया था।आज शनिवार को जब एक पक्ष के दयानंद साह की पत्नी उक्त जमीन पर भैंस बांधने गयी तो दूसरे पक्ष के घोंघाय साह,राजेश साह,नरेश साह ने उक्त जमीन पर भैंस बंधने से मना कर दिया।इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में बहस होने लगी और बहस इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि दूसरे पक्ष के द्वारा लाठी से उक्त महिला को लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया और मौके वारदात से फरार हो गया।
जख्मी महिला के पुत्र दीपक कुमार की माने तो 16 अगस्त को अमीन आया था जमीन मापी करने।और अमीन के द्वारा बताया गया कि आपका जमीन यहां से है।उसके बाद जब मेरी माँ आज शनिवार को खुट्टा गाड़कर भैंस बांधने लगी तो विपक्षी लोगों के द्वारा मेरी माँ को लाठी से पीट कर जख्मी कर दिया।जख्मी हालत में माँ को सदर अस्पताल में करवाये भर्ती।जहां मेरी माँ इलाजरत है।
वहीं बिहरा थानां अध्य्क्ष अकमल हुशेन की माने तो मारपीट की घटना के बारे में अभीतक जानकारी नहीं मिली है।आवेदन अभी अप्राप्त है ।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



