Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा क्रिकेट टूर्नामेंट अहार के समापन पर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार वितरण कर नशामुक्ति का दिया गया संदेश

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के ग्राम पंचायत अहार में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आज मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने शामिल होकर स्नेह व सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया व सभी के उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी। बबेरू बनाम बगेहटा के मध्य हुये मैच में बगेहटा टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई जीत के लिए बगेहटा टीम के कप्तान व सभी पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया व बधाई दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवराज यादव ने सम्बोधित करते हुए उपस्थित ग्राम व क्षेत्र वासियों को कोरोना गाइड लाइन के प्रति जागरूक किया व सभी को सैनेटाइज करके नशामुक्ति अभियान के लिए जागरूकता संदेश दिया। सभी को नशामुक्त होन की सपथ दिलाई गई।
इस मौके पर ए० के सुमन पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ, अशोक यादव, अभिनन्दन यादव, सामवेद यादव, विनीत कुशवाहा कार्यक्रम के आयोजक रामनरेश यादव, छेदीलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, रावेन्द्र,सोनू, आशीष, बुधविलाश,स्वस्तम, शिवम्,चिक्कू, युवराज, दीपक,बल्लू, संदीप आदि मौजूद रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com