भवनाथपुर : *पैसे के अभाव के कारण जनजाति परिवार के व्यक्ति को टीवी बिमारी से हुई मौत।अभी भी परिवार वाले बीमारी से ग्रसित*

भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार का रिपोर्ट
भवनाथपुर सरकार के द्वारा सरकारी अस्पताल में टीवी के मरीजो के इलाज में प्राथमिकता दिया जाता है ,और दवा भी निशुल्क उपलब्ध है, लेकिन जानकारी के अभाव में आज भी आदिम जनजाति परिवार के लोग जान गवां रहे है। ताजा मामला 26 अगस्त का ही है ,भवनाथपुर प्रखण्ड क्षेत्र के कैलान गाँव के घटना प्रकाश में आया है। कैलान गाँव के जगरनाथ कोरवा का मौत 26 अगस्त के लगभग 10 बजे रात में टीवी के बीमारी से हो गई। मौत के बारे में जानकारी देते हुए, मृतक जगरनाथ कोरवा के पुत्र रामबली कोरवा ने बताया कि मेरे पिता को टीवी का बीमारी था जो पैसा के अभाव में पिछले बीस दिन से दवा नही ले पाए थे। जिसके वजह से 26 अगस्त की रात अचानक तबियत खराब हो गया और नाक मुह से खून आने लगा पैसा का इतना अभाव था, कि दवा कराने के लिए मैं कही लेजा नही पाया।जिस से मौत हो गई। मौत के बाद गाँव के लोगो ने चंदा कर दाहसंस्कार किया। अब दाहसंस्कार के बाद श्रद्धा क्रम के लिए जगरनाथ कोरवा के बेटा रामबली कोरवा पैसे के लिए भटक रहा है। खबर मिलते ही भवनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ पहुंचे पीड़िता के घर सहयोग में 50kg चावल एवम,500 रुपिया दिया और परिवारिक लाभ और रोजगार से जोड़ने की संतावना दिया। और आदिम जनजाति को मिलने वाला सरकारी लाभ देने की बात बताई। और बीमारी से ग्रसित लोगो को अस्पताल के टीम भेज कर उचित जांच कर इलाज करने की बात कहे।खबर संकलन करने गए पत्रकार सतीश कुमार ठाकुर ने सहयोग करते हुए 500 रुपए दिए। समाजसेवी प्रताप यादव ने भी 50 किलो चावल देने की बात कही।
Subscribe to my channel

