फिरोजाबाद गठबंधन से फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट पर फंसेगा पेच

फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
गठबंधन से फिरोजाबाद की सिरसागंज सीट पर फंसेगा पेच:मुलायम सिंह यादव के समधी बोले- मुझे कंसीडर नहीं किया तो दूसरे दल से लड़ूंगा चुनाव
फिरोजाबाद2 घंटे पहले


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही सपा और प्रसपा का गठबंधन हो गया हो] लेकिन फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा पर टिकट को लेकर पेच फंस सकता है। मुलायम सिंह यादव के समधी और सपा के निष्कासित नेता हरिओम यादव का कहना है कि अगर यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें कंसीडर नहीं किया गया तो वह किसी अन्य दल से चुनाव लड़ेंगे।
सिरसागंज विधानसभा सीट से एसपी विधायक हरिओम यादव ने कहा है कि वह जिस दल से चुनाव लड़ेंगे, फिरोजाबाद जिले की पांचों सीटें वही दल जीतेगा। बता दें कि लगभग 10 महीने पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक हरिओम यादव को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हरिओम यादव इसके बाद शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे। वह शिवपाल यादव के करीबी भी माने जाते हैं।
लगातार दो बार विधायकी जीती
हरिओम यादव कहते हैं कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव के कारण उन्हें एसपी से निकला गया था। हरिओम यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपने परिवार के जिला पंचायत सदस्य के 6 वोट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दिलाए थे। इसके बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था और एसपी बुरी तरह हार गई थी।
हरिओम यादव ने सिरसागंज विधानसभा से 2012 और 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था। 2012 में हरिओम यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी ) के अतुल प्रताप सिंह को 40 हजार वोटों से हराया था, जबकि 2017 में उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को 10 हजार वोट से शिकस्त दी थी।
जिनके नाम की घोषणा हुई, अहमियत नहीं रखते
कुछ समय पूर्व समाजवाद�
Subscribe to my channel


