Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव : प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

उन्नाव 22 जुलाई 2021 (सू0वि0) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री अमित सोनकर ने बताया कि जिला अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार जी के निर्देशन में पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/ युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2018-19 से आनलाइन कर दिया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण नियमावली-2007, ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना (प्रथम संशोधन) नियमावली-2016 एवं ‘ओ’ लेवल तथा सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना द्वितीय संशोधन नियमावली-2017 के द्वारा ओ-लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में संशोधन करते हुए पात्रता की शर्त निर्धारित की गयी हेै इस योजना के अन्तर्गत रू0 1,00,000/- (रू0 एक लाख मात्र) वार्षिक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनों में सामान रूप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10$2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है, प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो, प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, प्रशिक्षणार्थी/आवेदक को जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में ओ-लेवल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से जनसुविधा केन्द्रों, साईबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र या साफ्टेक कम्प्यूटर एजूकेशन मोती नगर, उन्नाव द्वारा स्वयं आनलाइॅन आवेदन 11 जुलाई, 2021 से 10 अगस्त, 2021 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आनलाइॅन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति एक प्रिंट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखो/विवरणों (आय, जाति व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, उन्नाव मोती नगर, उन्नाव में 10 अगस्त, 2021 तक सायं 05ः00 बजे सुनिश्चित करें। इन योजनाओं की विस्तृत दिशा-निर्देश/समय-सारणी इस वेबसाईट पर प्रदर्शित है।
————-
जिला सूचना कार्यालय,उन्नाव।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com